7 Jul 2021
जिलाधिकारी के द्वारा वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ किया गया!
जिला प्रशासन (नालंदा) के सहयोग से टीकाकरण को बढ़ावा देने हेतु जीवन रक्षक टीम के द्वारा स्थानीय धनेश्वर घाट स्थित प्रूडेंस कोचिंग में 7 दिवसीय आदर्श वैक्सिनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ नालंदा जिलाधिकारी श्री योगेंद्र कुमार सिंह सर ने किया। इस मौके पर जीवन रक्षक टीम के सभी सदस्य और अभिभावक मौजूद रहें। उक्त वैक्सीनेशन कैंप में टिका लेने आए हुए लोगो से जिलाधिकारी ने बात भी की। उन्होंने और भी समाज के लोगो को कैंप लगाने में मदद करने की अपील की। जिलाधिकारी सर के निर्देश पर जीवन रक्षक टीम कल 10 अलग अलग जगहों पर कैंप लगाएगी। उक्त कैंप में सबसे पहले लोगो को सैनिटाइज किया जा रहा है, उसके बाद हैंड सैनिटाइज, फिर मास्क वितरण, उसके बाद ऑफलाइन पंजीकरण के बाद एक टोकन, फिर एक टॉफी, उसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण के बाद वैक्सीन लगाया जा रहा है। वैक्सीन लेने के बाद उन्हें अलग कमरे में बैठाया जाता है,जहां चिकित्सक उन्हें परामर्श देते हैं।उसके बाद पैरासिटामोल की 2 गोलियां, फिर अंत में एक पेड़ देकर उन्हें विदा किया जाता है। शुभारंभ के मौके पर नितेंद्र विक्रम कौशिक, अमितेश कुमार, विकास कुमार मेघल, आशुतोष कुमार, शिशुपाल पटेल, चंद्रमणि पटेल, निरंजन कुमार, अभय आनंद, संजीव राज के अलावा दर्जनों टीम मेंबर मौजूद थे।
कल शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कैम्प लगाया जा रहा है!
जिलाधिकारी नालंदा के निर्देशानुसार और जिला प्रशासन (नालंदा) के सहयोग से टीकाकरण को बढ़ावा देने हेतु कल दिनांक - 08/07/2021 को जीवन रक्षक द्वारा शहर के 11 अलग-अलग जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। जो निम्नांकित है :-
1. गढ़पर
(रिक्की - 7677024647)
2. कुमार सिनेमा के गेट पर
(गोपाल सिंह - 9334370532)
3. पहाड़पुरा
(अभय आनंद - 9122791099)
4. मदरसा फैजान ए रसूल, काशी तकिया (मॉडल स्कूल के सामने)
(अली अहमद - 9386742211)
5. चांदनी पर, लहेरी थाना के पीछे
(बंटी राज - 7543982380)
6. महलपर
(पिंटू - 7488010546)
7. मायथोल कंप्यूटर के सामने,एमजी रोड
(अमितेश कुमार - 9334800917)
8. प्रूडेंस कोचिंग, धनेश्वर घाट के पीछे
(शिशुपाल पटेल - 9334685051)
9. रामचंद्रपुर बस स्टैंड, हीरो शो रूम के सामने उत्तर साइड
(पंचम कुमार - 9939535490)
10. रांची रोड
(बंटी कुमार - 8709690614)
11. महावीर मंदिर के सामने, भरावपर
(मुकुंद सिंह - 8789431098)
इसके अलावा कल ही 3 अलग-अलग वूमन वैक्सिनेशन कैंप भी जीवन-रक्षक द्वारा लगाया जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर :-
***************
9905220098 - कुणाल दीप
8294631419 - नितेंद्र कौशिक
9334240136 - विकास कुमार मेघल
8709359442 - जीवन-रक्षक



